June 12, 2026

बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज

बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन एवं बिजली खरीद समायोजन अधिभार (FPPAS) लगाने का फैसला किया है। UPPCL के अनुसार मार्च 2026 में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़े खर्च की भरपाई जून के बिजली बिलों के माध्यम से की जाएगी। यह अतिरिक्त शुल्क सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर लागू होगा। बिजली निगम ने इस संबंध में सभी वितरण कंपनियों को आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे में जून माह में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश में पहले से बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याओं के बीच इस फैसले ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है