स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं का विरोध तेज, संयुक्त किसान-श्रमिक मोर्चा ने की बैठक
संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा ने जिले में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट/प्रीपेड मीटर लगाए जाने और विरोध करने वाले उपभोक्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए जाने के खिलाफ जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की। बैठक में उपभोक्ताओं के कथित शोषण और उत्पीड़न का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाना उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि भमोला सहित कई क्षेत्रों में विरोध के बावजूद मीटर जबरन लगाए जा रहे हैं और इसका विरोध करने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जो जनविरोधी कार्रवाई है। मोर्चा ने मांग की कि बिना सहमति लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाए जाएं और दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कार्रवाई नहीं रोकी गई तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। इस मुद्दे पर आगामी रणनीति बनाने के लिए 17 मई को मेरठ में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान शाह, मोर्चा के विधि सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता प्यारेलाल वर्मा, मोर्चा अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव एडवोकेट नीरज यादव,मीना देवी,हरीश कुमार, अंशुल, राजकुमार जादौन, अरमान,फुरकान आदि मौजूद रहे।

More Stories
बराकेशव में चकबंदी अधिकारियों की मनमानी से किसानों में आक्रोश ग्राम मौजा में तनाव की स्थिति
कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अनुसरण और स्थलीय निरीक्षण हेतु शासन द्वारा नामित टास्क फोर्स अधिकारी द्वारा जनपद एटा में फील्ड भ्रमण एवं उर्वरक केंद्रों का निरीक्षण
ओवरटेक करते समय 60 यात्रियों से भरी बस पलटी बुद्ध पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा नहाने,25 यात्री घायल