April 23, 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकली विहीन, निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद :-ब्होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकली विहीन, निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

एसपी आरती सिंह पुलिस लाइन स्थित CCTV कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने किया निरीक्षण

कुछ कमियां मिलने पर जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने कार्यदाई संस्था के प्राइवेट वेंडर हिमांशु को जमकर फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी

जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने कहा कि परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी, लापरवाही बरतने पर सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र आरपी डिग्री कॉलेज, आरपी इंटर कॉलेज, फिरोज गांधी इंटर कॉलेज कमालगंज, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और रखा इंटर कॉलेज फतेहगढ़ का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने बताया परीक्षा केंद्र पर बिजली, पीने के पानी, शौचालय की व्यवस्था को चेक किया है जो सारी सुविधाएं उपलब्ध है

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष कराने के लिए मुन्ना भाईयो पर नजर रखी जा रही है

होटल, गेस्ट हाउस, ढाबा, लॉज में पुलिस की टीम बनाकर मुन्नाभाईयो पर शिकंजा कसा रहेगा

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं

परीक्षा केंद्रों का कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में बनाया गया है जिसकी निगरानी सीओ को सौंपी गई है

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कहा कि 25, 26और 27 अप्रैल हो होने बाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा में लगभग 42 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे