कल से बदलेगा स्कूलों का समय, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के नए टाइमिंग होगी लागू
प्रदेश में 1 अप्रैल से बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का समय बदल जाएगा। नए आदेश के अनुसार स्कूलों का संचालन सुबह से दोपहर तक निर्धारित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बेसिक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे। हालांकि, जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार स्कूल समय में बदलाव कर सकता है। गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने समय को सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक करने की मांग भी उठाई है। नए समय से छात्रों को बेहतर ढंग से पढ़ाई करने और दिन की गर्मी से बचाव में मदद मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी स्कूलों को नए समय के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी
अलीगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एनएच पर रुका विधायकों का काफिला