धारदार हथियार से युवक का गला रेत कर निर्मम हत्या
एटा:- थाना निधौली कला क्षेत्र के गांव जौहरपुर मे एक किशोर की धारदार हथियार से हत्या किये जाने का समाचार प्रकाश में आया है। म्रतक सुबह अपने घर से दौड़ लगाने के लिए बाहर गया हुआ था, हत्यारों द्वारा धारदार हथियार से गला काटकर युवक की निर्मम हत्या करदी गई है। मृतक युवक का नाम धर्मेंद्र कुमार (16) बताया गया हैँ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और सर्विलांस, फॉरेंसिक,डॉग स्क्वायड टीम जाँच पड़ताल मे जुटी हुई है।म्रतक युवक के संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने जानकारी देते हुए मीडिया को अवगत कराया है। मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी घटना स्थल पर जा पहुंचे और घटनास्थल के संबंध में अधीनस्थों को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।


More Stories
यूपी में कब खुलेगा डॉग शेल्टर? आवारा कुत्तों पर लगाम के लिए कार्रवाई हुई तेज
मायावती ने “घूसखोर पंडित” फिल्म पर रोक लगाने की मांग की, ब्राह्मण समुदाय के अपमान का लगाया आरोप
सीएम योगी की चाइनीज मांझे पर सख्ती के बाद ऐक्शन में पुलिस,पतंग की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी