जिले में 181 सिपाहियों के तबादले, पुलिस महकमे में हड़कंपफर्रुखाबाद:- जिले भर में तैनात पुलिसकर्मियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बीती रात 181 सिपाहियों के तबादले कर दिए। अचानक हुए इस व्यापक तबादले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।शहर कोतवाली में लंबे समय से तैनात 20 सिपाहियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह कोतवाली फतेहगढ़ से 14, थाना मऊदरवाजा से 22, कोतवाली मोहम्मदाबाद से 20, नवाबगंज से 7, जहानगंज से 10, अमृतपुर से 10, राजेपुर से 8, कायमगंज से 25, शमशाबाद से 10, कम्पिल से 17 और मेरापुर से 13 सिपाहियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। सभी स्थानांतरण मिलाकर कुल 181 सिपाहियों को नई तैनाती दी गई है।

More Stories
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में वृद्ध की मौत, पत्नी घायल
1 अप्रैल 2026 से बदलेगा ‘जेब का गणित’, आयकर, जीएसटी और महंगाई से जुड़े नए बदलाव लागू
कल से बदलेगा स्कूलों का समय, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के नए टाइमिंग होगी लागू