बसपा नेताओं के निष्कासन की खबर फर्जी, मायावती ने दी सफाई
बसपा के तीन वरिष्ठ नेताओं—मेवालाल गौतम, मुनकाद अली और नौशाद अली—के पार्टी से निष्कासन की खबरों ने शनिवार को सियासी हलकों में हलचल मचा दी। हालांकि, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इन खबरों को पूरी तरह फर्जी करार दिया है। बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि यह भ्रामक सूचना है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गाजियाबाद जिला अध्यक्ष द्वारा जय प्रकाश सिंह को निष्कासित किया गया था, जबकि शनिवार को बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष ने पूर्व विधायक धर्मवीर सिंह अशोक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर किया। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में शनिवार को ही बुलंदशहर जिलाध्यक्ष के जाली लेटरपैड पर मेवालाल गौतम, मुनकाद अली और नौशाद अली के निष्कासन की फर्जी विज्ञप्ति जारी कर दी गई, जो पूरी तरह निराधार है। मायावती ने अपील की कि इस तरह की तथ्यहीन खबरों से बचें और किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें।

More Stories
यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, 40 जिलों में लू का अलर्ट; बारिश से राहत के संकेत
चुनाव से पहले बसपा में उठापटक, तीन नेताओं के निष्कासन से कार्यकर्ताओं में असंतोष
पीएम मोदी कल से यूपी दौरे पर, 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन