April 22, 2026

बिन बाबुल की लाड़ो के भाई बने अजीत, शादी में दहेज लेकर पहुंचे सपाई

फर्रुखाबाद:- नर सेवा को नारायण सेवा मानकर गरीब, शोषित, वंचित और बेसहारा लोगों के लिए भामाशाह बनकर उभरे समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने आज कन्नौज जनपद के छिबरामऊ के ग्राम महमूदपुर कीरत (नगला आम) पोस्ट निगोह निवासी संगीता देवी पत्नी स्व0 राजीव कुमार की बेटी कु0 मोनिका की 21 अप्रैल को बारात आनी थी, पिता के न होने की वजह से शादी की व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
पार्टी प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि किसी तरह इस बात की भनक टीम अजीत यादव को हुई, उन्होंने सपा जिला उपाध्यक्ष को इस बात की जानकारी दी, तो तुरन्त ही जरूरतमंद परिवार से संपर्क किया और कहा कि आप लोग चिंता मत करो हम बिटिया के भाई हैं, पूरी शादी धूमधाम से होगी फिर क्या था अजीत यादव जिला महासचिव इलियास मंसूरी के साथ पार्टी पदाधिकारी लोडर में दहेज का पूरा सामान भरकर पहुंच गए। यह देखकर बिटिया एवं उनकी मां की आँखें भर आईं, और उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब कोई परवाह नहीं है, दहेज का पूरा सामान और पर्याप्त आर्थिक मदद मिल चुकी है, बिटिया बिना चिंता के अब ससुराल जाएगी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि हर पीड़ित, दुःखी और जरूरतमंद हमारे परिवार का हिस्सा है, ईश्वर की कृपा और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आशीर्वाद हमें गरीबों की सेवा के लिए ऊर्जा देता रहता है।
जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि बिटिया के पिता भी नहीं हैं, दादी दिव्याँग हैं, सिर्फ 2 बहनें ही हैं, बड़ी बेटी की शादी है, परिवार की स्थिति बहुत ही दयनीय है, हम समाजवादी लोग आज उस बिटिया के घर आए हैं।
इस दौरान छिबरामऊ से दीपू चौहान, जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता, जिला सचिव विनीत परमार, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा समरदीप सिंह, (टीटू) अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सन्तोष दिवाकर, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष इज़हार खां, जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ देव सिंह यादव, नगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड कुद्दूस खां, लालू यादव आदि अन्य पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।