3 मई को आयोजित होंगी नीट परीक्षा, 20 केंद्रों पर 9819 परीक्षार्थी होंगे शामिल
अलीगढ़ में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 3 मई को आयोजित की जाएगी। शहर में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9819 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि 10:30 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए जाएंगे। बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज और एक पोस्टकार्ड साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने सभी अधिकारियों को समय से पहले केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके

More Stories
एक दिव्याँग दंपत्ति को मिली दुकान सपा बोली ये सिलसिला जारी रहेगा
यूपी में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश ओलावृष्टि से गर्मी से राहत
CBSE ने OSM सिस्टम में खामी की खबरों का किया खंडन, मई के तीसरे हफ्ते में आएंगे 12वीं के नतीजे