फर्रुखाबाद – गुरुवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के शमशाबाद क्षेत्र में रेलवे लाइन पार करते समय एक 75 वर्षीय बुजुर्ग कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शमशाबाद रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 154/16 और 154/17 के बीच सुबह करीब 7 बजे हुआ जैसे ही ग्रामीणों ने बुजुर्ग का शव ट्रैक पर पड़ा देखा, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई।
जानवरों की रखवाली कर घर लौट रहे थे बुजुर्ग, नहीं सुनाई दिया हॉर्न मृतक की पहचान मंझना थाना नवाबगंज निवासी राम मुरारी (75) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राम मुरारी का घर रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर दिशा में है, जबकि वह दक्षिण दिशा में बने एक बाड़े में अपने जानवरों को बांधते थे। वह हर रोज की तरह शाम को जानवरों की रखवाली करने गए थे और सुबह घर वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। मृतक के पुत्र बंटू ने बताया कि उनके पिता को कम सुनाई देता था हालांकि ट्रेन गुजरते समय लोको पायलट ने हॉर्न भी बजाया था, लेकिन कम सुनने की क्षमता के कारण वह समय रहते ट्रैक से नहीं हट पाए। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी कमला देवी और पुत्र बंटू मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव की शिनाख्त की। सूचना मिलते ही जीआरपी (GRP) पुलिस और नवाबगंज थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची जीआरपी इंस्पेक्टर वसीम अहमद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और कानूनी कार्यवाही जारी है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी
अलीगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एनएच पर रुका विधायकों का काफिला