जैथरा एटा: – थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम समोगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।, जहां 45 वर्षीय एक व्यक्ति को कंधे पर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिलाते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की गंभीरता को देखते हुए, उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है।प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे क्या कारण रहे और इसमें अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। और कानून के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

More Stories
विश्व कैंसर दिवस पर अलीगढ़ में कैंसर जागरूकता कार्यशाला का होगा आयोजन
परिषदीय परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों संग की बैठक
राजस्व बकाया वसूली के दौरान हिरासत में लिए गए बकायेदार की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित