February 3, 2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित।

अनुभव साझा कर जनपदवासियों को किया गया जागरूक

एटा 03 फरवरी 2026 राजकीय जिला एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश चन्द्र जी द्वारा प्रदर्शनी स्टाल दीर्घा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
जिला कृषि एवं विकास प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जनपद एटा के निजी आवासों पर ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित कराने वाले 05 उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। लाभार्थियों ने योजना से हुए लाभ साझा करते हुए आमजन को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
परियोजना अधिकारी डूडा/उप जिलाधिकारी पीयूष रावत ने बताया कि यह योजना बिजली बिल में 80 से 100 प्रतिशत तक की बचत के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने जनपदवासियों से नेडा विभाग के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) लालता प्रसाद शाक्य, अपर जिला जज कमालुद्दीन, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कामायनी दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।