राजस्व बकाया वसूली के दौरान हिरासत में लिए गए बकायेदार की मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अलीगढ़ एडीजे-14 न्यायालय से जारी रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) के तहत कोल तहसील प्रशासन की टीम द्वारा हिरासत में लिए गए बकायेदार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे तत्काल मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहसील प्रशासन की टीम ने 50 वर्षीय बकायेदार इस्माइल खान पुत्र शहजाद खान, निवासी जीवनगढ़ को हिरासत में लिया था। हिरासत के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में जिला अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर फारुख अंसारी ने मौत की पुष्टि की। वहीं एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि एडीजे न्यायालय से इस्माइल खान के विरुद्ध 1 लाख 47 हजार रुपये की रिकवरी आरसी जारी हुई थी। कोर्ट द्वारा लगातार वारंट और रिमाइंडर जारी किए जाने के बाद तहसील प्रशासन की टीम उसे हिरासत में लेकर आई थी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अनुसरण और स्थलीय निरीक्षण हेतु शासन द्वारा नामित टास्क फोर्स अधिकारी द्वारा जनपद एटा में फील्ड भ्रमण एवं उर्वरक केंद्रों का निरीक्षण
ओवरटेक करते समय 60 यात्रियों से भरी बस पलटी बुद्ध पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा नहाने,25 यात्री घायल
मेधावी छात्रा को सपा ने टैबलेट देकर किया सम्मानित, घर पहुंचकर दी बधाई