March 7, 2026

नम आंखों से दी शहीद को अन्तिम विदाई

नम आंखों से दी शहीद को अन्तिम विदाई

फर्रुखाबाद:- नवाबगंज के कलौली मेहबुल्लापुर निवासी कुलदीप यादव सेना में सेवारत थे वर्तमान में लेह-लद्दाख में तैनात थे, बर्फ स्खलन के कारण उनका देहांत हो गया था। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर उनके निज निवास पहुंचा। जहां जिले भर से संभ्रांत व्यक्तियों एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने नम आँखों से उन्हें अन्तिम विदाई दी।
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि माननीय जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के नेताओं, पदाधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर नम आँखों से अन्तिम विदाई दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कुलदीप यादव की शहादत इस देश की धरोहर है, हम सब लोग उनके ऊपर गर्व महशूस कर रहे हैं। वो लोग बड़े भाग्यशाली होते हैं जिनका जीवन इस देश के काम आता है। कुलदीप जी स्मृतियों में हम सबके बीच सदैव जीवंत रहेंगे।
इस दौरान प्रदेश सचिव/पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ0 नवल किशोर शाक्य, प्रदेश सचिव/पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, डॉ0 नवरंग सिंह यादव, जिला सचिव विजेंद्र सिंह यादव, फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष सहित समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के.के. यादव अपने पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे। तथा समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के अधिकांशतः वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।