March 31, 2026

कल से बदलेगा स्कूलों का समय, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के नए टाइमिंग होगी लागू

कल से बदलेगा स्कूलों का समय, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के नए टाइमिंग होगी लागू
प्रदेश में 1 अप्रैल से बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का समय बदल जाएगा। नए आदेश के अनुसार स्कूलों का संचालन सुबह से दोपहर तक निर्धारित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बेसिक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और माध्यमिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होंगे।  हालांकि, जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार स्कूल समय में बदलाव कर सकता है। गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों ने समय को सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक करने की मांग भी उठाई है। नए समय से छात्रों को बेहतर ढंग से पढ़ाई करने और दिन की गर्मी से बचाव में मदद मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी स्कूलों को नए समय के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।