April 24, 2026

निःशुल्क राशन वितरण, अंत्योदय व पात्र गृहस्थी को मिलेगा खाद्यान्न


निःशुल्क राशन वितरण, अंत्योदय व पात्र गृहस्थी को मिलेगा खाद्यान्न
खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर मई माह के सापेक्ष जिले में निःशुल्क राशन वितरण 24 अप्रैल से 08 मई 2026 तक कराया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह के अनुसार, अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो खाद्यान्न (21 किलो गेहूं व 14 किलो चावल) निःशुल्क मिलेगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलो (3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल) दिया जाएगा। वितरण सभी उचित दर दुकानों पर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा। साथ ही “वन नेशन वन राशन कार्ड” के तहत कार्डधारक किसी भी दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि आधार सत्यापन न होने की स्थिति में ओटीपी वेरिफिकेशन से भी राशन दिया जाएगा। किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 7938564608 जारी किया गया है।