April 23, 2026

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: अलीगढ़ हाईस्कूल में आयुष और इंटर में गगन बने जिला टॉपर

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: अलीगढ़ हाईस्कूल में आयुष और इंटर में गगन बने जिला टॉपर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। 23 अप्रैल को शाम चार बजे परिणाम जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। अलीगढ़ में इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। हाईस्कूल में 51,514 और इंटरमीडिएट में 50,030 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परिणाम जारी होने के बाद छात्रों में खुशी का माहौल देखा गया। इस बार हाईस्कूल का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42% रहा, जबकि अलीगढ़ जिले में यह 90.37% दर्ज किया गया। इंटरमीडिएट का परिणाम 75.81% रहा। हाईस्कूल परीक्षा में बालिकाओं का प्रदर्शन बालकों की तुलना में बेहतर रहा। जिले में हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आगरा रोड के आयुष वार्ष्णेय ने 95.67% अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट में एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज, विजयगढ़ के गगन शर्मा ने 93.20% अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। अधिकारियों के अनुसार, परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है और छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।