गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, 7:30 से 12:30 तक ही लगेंगी कक्षाएं
फर्रुखाबाद। लगातार बढ़ती धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अब सभी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि तेज गर्मी से उन्हें राहत मिल सके। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्व नाथ प्रताप सिंह ने यह आदेश जारी किया है। साथ ही साफ चेतावनी दी गई है कि आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

More Stories
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी
अलीगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एनएच पर रुका विधायकों का काफिला