April 27, 2026

यूपी बोर्ड परिणाम के बाद संशोधन के लिए आवेदन शुरू, 6 मई तक मौका

यूपी बोर्ड परिणाम के बाद संशोधन के लिए आवेदन शुरू, 6 मई तक मौका
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित होने के बाद विद्यार्थियों को शैक्षिक विवरण में संशोधन का अवसर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो गई है, जो 6 मई तक चलेगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार छात्र-छात्राएं अपने नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि, फोटो आदि में सुधार करा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित प्रारूप वेबसाइट से डाउनलोड कर, आवश्यक संशोधन दर्ज कर स्वयं सत्यापित करना होगा और जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुमोदन के बाद विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड करना होगा।बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा, इसलिए परीक्षार्थी समय रहते आवेदन करे