June 12, 2026

अलीगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एनएच पर रुका विधायकों का काफिला

अलीगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एनएच पर रुका विधायकों का काफिला
अलीगढ़ में थाना अकराबाद क्षेत्र के सेहोर बंबा के पास नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।घटना के समय जिले के दो विधायक—विधायक रविंद्र पाल सिंह और विधायक ठाकुर जयवीर सिंह—का काफिला भी उसी मार्ग से गुजर रहा था, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया।हादसे के बाद दोनों विधायकों ने मौके पर रुककर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा कर्मियों की मदद से शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाने की व्यवस्था कराई।स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों विधायक लगभग आधे घंटे तक चिलचिलाती धूप में मौके पर मौजूद रहे और स्थिति सामान्य कराने में सहयोग करते रहे।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है