April 30, 2026

अलीगढ़ समेत 17 जिलों में 319 केंद्रों पर आयोजित होगी पीजीटी परीक्षा

अलीगढ़ समेत 17 जिलों में 319 केंद्रों पर आयोजित होगी पीजीटी परीक्षा
Uttar प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती-2022 की परीक्षा 9 और 10 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी और अलीगढ़ समेत प्रदेश के 17 मंडल मुख्यालयों के जिलों में कराई जाएगी। इस भर्ती के तहत 624 पदों के लिए करीब 4.64 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थी 6 मई से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उप सचिव संजय सिंह के अनुसार आगरा, प्रयागराज, अलीगढ़, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और वाराणसी में कुल 319 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 9 मई को पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक फिजिक्स, बायोलॉजी, होम साइंस और इतिहास विषय की परीक्षा आयोजित होगी।