June 13, 2026

ओवरटेक करते समय 60 यात्रियों से भरी बस पलटी बुद्ध पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा नहाने,25 यात्री घायल

ओवरटेक करते समय 60 यात्रियों से भरी बस पलटी बुद्ध पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा नहाने,25 यात्री घायल
हरपालपुर से फर्रुखाबाद जा रही प्राइवेट बस शुक्रवार को अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास ओवरटेक करने के दौरान पलट गई। बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिनमें 25 लोग घायल हो गए। घायलों में 11 यात्रियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य का स्थानीय स्तर पर इलाज किया गया। अधिकांश यात्री बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए पांचाल घाट जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक तेज गति से बस चला रहा था और यात्रियों की चेतावनी के बावजूद नियंत्रण नहीं रखा गया। ओवरटेक के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने राहत कार्य कर घायलों को बाहर निकाला। मामले की जांच जारी है।