डीएम अरविन्द सिंह के निर्देश पर अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई उप जिलाधिकारी जलेसर के नेतृत्व में तीन ओवरलोड वाहन पकड़े गए, प्रशासन का अभियान जारी
एटा:- जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत के नेतृत्व में तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।उप जिलाधिकारी जलेसर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर जलेसर-अवागढ़ मार्ग स्थित ग्राम भजनपुरा मजर्रा अवागढ़ के समीप तथा जलेसर-एटा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास अवैध रूप से संचालित एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान तीन ट्रकों को पकड़कर मंडी समिति जलेसर एवं थाना अवागढ़ की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।कार्रवाई के दौरान वाहन संख्या यूपी 83 डीटी 0245, यूपी 83 डीटी 5585 एवं यूपी 75 बीटी 2638 को ओवरलोड पाया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से अभियान चलाकर ऐसे मामलों में कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


More Stories
युवक का शव मिलने पर बबाल पुलिस टीम पर पथराव मारपीट गाड़ियों में तोड़फोड़ कई पुलिस कर्मी घायल
महाराणा प्रताप जयंती पर प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने किया प्रतिमा का अनावरण
शिक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम का सख्त निरीक्षण अभियान जारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मिरहची में सफाई व्यवस्था खराब पाए जाने पर जताई नाराजगी