डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 15 जून से होंगे ऑनलाइन आवेदन
डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन, काउंसलिंग एवं चयन-प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारिणी शासन ने जारी कर दी है। इस संबंध में विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने शुक्रवार को निर्देश जारी किए। इससे पहले सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 15 मई को शासन को समय-सारिणी जारी करने का प्रस्ताव भेजा था।सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार, 10 जून को एकीकृत पोर्टल के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण 15 जून से शुरू होकर 8 जुलाई तक चलेगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि १ जुलाई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की स्टेट रैंक 16 जुलाई को जारी होगी। मेरिट के आधार पर राजकीय लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग 20 एवं निजी संस्थानों में सीट आवंटन के जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित होगी।इस चरण में अभिलेख सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी तथा प्रवेशित अभ्यर्थियों का विवरण 12 अगस्त को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। द्वितीय चरण की काउंसलिंग 20 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगी। इसमें रिक्त सीटों के सापेक्ष मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा।आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर रिक्त सीटों को अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी चरणों की काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2026-28 का शुभारंभ 14 सितंबर से होगा

More Stories
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी
अलीगढ़: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एनएच पर रुका विधायकों का काफिला