June 13, 2026

देश में जल्द शुरू हो सकता है प्लास्टिक नोटों का चलन

भारत को जल्द ही पहला प्लास्टिक नोट मिल सकता है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया एक बार फिर से .. अपने इस सालों पुराने विचार पर आगे बढ़ने जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो यह एक बहुत बड़ा बदलाव होगा। मौजूदा समय में आरबीआइ की तरफ से कागज के नोट प्रिंट किए जाते हैं। यह एक खास प्रकार का पेपर होता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक आफ इंडिया की पटना व मुंबई में हुई पिछली दो बोर्ड मीटिंग के दौरान प्लास्टिक नोट्स लाने की चर्चा हुई।2012 में तत्कालीन सरकार ने पांच शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के – तौर पर प्लास्टिकै नोट लाने की तैयारी में थी। तब कुछ तकनीकी चुनौतियों के कारण इस कोशिश को रोकना पड़ा था। अब फिर प्लास्टिक के नोट लाने की चर्चा हो रही है। इसके पीछे दो बड़े कारण हो सकते हैं। पहला लागत है। दूसरा लंबे समय तक के लिए उपयोग में रहे पालीमर नोट लाने के पीछे की बड़ीं वजह शेल लाइफ भी है। कागज के नोट की शेल लाइफ काफी कम होती है