फर्रुखाबाद:- मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय राम सेवक यादव अपनी पत्नी 60 वर्षीय पुष्पा देवी के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वे खुम्मरपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
Hhh666टक्कर इतनी भीषण थी कि राम सेवक यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें तत्काल बरौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजब सिंह और हथियापुर चौकी इंचार्ज विनीत त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार युवक सुमित कश्यप और उमेश सक्सेना, थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पतेउरा निवासी हैं। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
1 अप्रैल 2026 से बदलेगा ‘जेब का गणित’, आयकर, जीएसटी और महंगाई से जुड़े नए बदलाव लागू
कल से बदलेगा स्कूलों का समय, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के नए टाइमिंग होगी लागू
विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शहतूत के पेड़ पर अमृत अवस्था में लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी