June 23, 2026

भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि भरत तिवारी एनकाउंटर की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए, जिससे घटना की वास्तविकता सामने आ सके तथा पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग भी उठाई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिलाप्रभारी देवेश नारायण अवस्थी, जिलामंत्री अमित अवस्थी सहित सनी तिवारी, विनय शुक्ला, अरुण दुबे, नानकराम, शिवम् बाजपेयी एवं नितिन दुबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायिक जांच होने से जनता का विश्वास कानून व्यवस्था में और मजबूत होगा तथा पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को प्रमुखता से उठाया।