यूपी में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि से गर्मी से राहत
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। तेज हवाओं, बारिश और कई जगहों पर ओलावृष्टि के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बृहस्पतिवार सुबह भी मौसम सुहावना रहा और ठंडी हवाओं ने राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के करीब 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। वहीं 11 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण हुआ है और आने वाले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है।

More Stories
एक दिव्याँग दंपत्ति को मिली दुकान सपा बोली ये सिलसिला जारी रहेगा
CBSE ने OSM सिस्टम में खामी की खबरों का किया खंडन, मई के तीसरे हफ्ते में आएंगे 12वीं के नतीजे
अलीगढ़ समेत 17 जिलों में 319 केंद्रों पर आयोजित होगी पीजीटी परीक्षा