होली से पहले वेतन भुगतान के दिए निर्देश, तीन मार्च को भी रहेगा अवकाश
उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों का वेतन समय से पहले जारी किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि त्योहार के मद्देनजर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग तय समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से आउटसोर्सिंग कर्मियों, संविदाकर्मियों, सफाईकर्मियों तथा अन्य सभी श्रेणियों के कर्मचारियों का भुगतान भी होली से पूर्व सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि किसी भी कर्मचारी को पर्व के दौरान आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेतन वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध हो तथा किसी भी प्रकार की देरी की स्थिति में संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार ने तीन मार्च को भी अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है, जिससे कर्मचारी और आमजन होली का पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मना सकें।

More Stories
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में वृद्ध की मौत, पत्नी घायल
1 अप्रैल 2026 से बदलेगा ‘जेब का गणित’, आयकर, जीएसटी और महंगाई से जुड़े नए बदलाव लागू
कल से बदलेगा स्कूलों का समय, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के नए टाइमिंग होगी लागू