एटा :- थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में चार व्यक्तियों की नृशंस हत्या की घटना को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा महोदया श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ स्वयं जनपद एटा पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मीडिया को बाइट देते हुए घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे अत्यंत गंभीर व दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।एडीजी आगरा जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश/पूर्व विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं, जिनमें क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम भी शामिल हैं।एडीजी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस पूरी तत्परता और निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है तथा दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।इस दौरान उन्होंने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस को जांच में सहयोग करें। पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। घटना को लेकर पूरे जनपद में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है।

More Stories
शिक्षामित्रों को जून माह का मिलेगा पूरा मानदेय
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी