यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से, 53 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इस वर्ष कुल 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे और इसके लिए 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन मूल्यांकन पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया था, जिसमें ‘समानांतर मूल्यांकन’ और डिजिटल माध्यम से कापियों की जांच की योजना थी। हालांकि, शासन से अनुमति न मिलने और तकनीकी व प्रशासनिक तैयारियां समय पर पूरी न होने के कारण यह पायलट इस वर्ष लागू नहीं हो पाएगा और इसे अगले शैक्षणिक सत्र में शुरू करने पर विचार किया जाएगा। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, वॉयस रिकॉर्डिंग और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

More Stories
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में वृद्ध की मौत, पत्नी घायल
1 अप्रैल 2026 से बदलेगा ‘जेब का गणित’, आयकर, जीएसटी और महंगाई से जुड़े नए बदलाव लागू
कल से बदलेगा स्कूलों का समय, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के नए टाइमिंग होगी लागू