भारत ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, लगातार जीत का रिकॉर्ड 8-1
टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी रनों से जीत है। भारत की जीत के बाद पाकिस्तान में कई जगह प्रशंसक निराशा में टीवी तोड़ते हुए नजर आए। कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम के बाहर भी पाकिस्तानी प्रशंसक निराश दिखे। टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 8 बार जीत दर्ज की है।

More Stories
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में वृद्ध की मौत, पत्नी घायल
1 अप्रैल 2026 से बदलेगा ‘जेब का गणित’, आयकर, जीएसटी और महंगाई से जुड़े नए बदलाव लागू
कल से बदलेगा स्कूलों का समय, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के नए टाइमिंग होगी लागू