फर्रुखाबाद :-होमगार्ड भर्ती परीक्षा से पहले प्रशासन अलर्ट: ऑटो-ई-रिक्शा चालकों को सख्त निर्देश, तय किराये से ज्यादा वसूली पर कार्रवाई
फर्रुखाबाद।उ0प्र0 होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर एआरटीओ कार्यालय में ऑटो, टैम्पो व ई-रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की गई। एआरटीओ प्रशासन कृष्ण कुमार यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों से निर्धारित किराया ही लिया जाए, किसी भी स्थिति में अधिक वसूली न हो। उन्होंने कहा कि हर पाली में करीब 7000 परीक्षार्थी जिले में आएंगे, इसलिए सभी चालक ‘‘अतिथि देवो भवः’’ की भावना से व्यवहार करें। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने सख्ती से कहा कि वाहनों में ओवरलोडिंग बिल्कुल न करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में करीब 42 चालक मौजूद रहे। प्रशासन का फोकस साफ है—परीक्षार्थियों को सुरक्षित और सहज परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना।

More Stories
भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, 7:30 से 12:30 तक ही लगेंगी कक्षाएं
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: अलीगढ़ हाईस्कूल में आयुष और इंटर में गगन बने जिला टॉपर
निःशुल्क राशन वितरण, अंत्योदय व पात्र गृहस्थी को मिलेगा खाद्यान्न