UP Board: परीक्षा 18 फरवरी से, तैयारियां तेज, कैमरे की निगरानी में होगी कॉपियों की पैकिंग
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से होंगी। सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर की निगरानी में कॉपियों की पैकिंग होगी। शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने डीआईओएस को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर की नियमित जांच करेंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों का विशेष निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट रोजाना परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे। अपनी उपस्थिति में डबल लॉक खुलवाकर निर्धारित प्रश्नपत्र निकलवाएंगे और दोबारा लॉक को सील कराएंगे।

More Stories
कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अनुसरण और स्थलीय निरीक्षण हेतु शासन द्वारा नामित टास्क फोर्स अधिकारी द्वारा जनपद एटा में फील्ड भ्रमण एवं उर्वरक केंद्रों का निरीक्षण
ओवरटेक करते समय 60 यात्रियों से भरी बस पलटी बुद्ध पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा नहाने,25 यात्री घायल
मेधावी छात्रा को सपा ने टैबलेट देकर किया सम्मानित, घर पहुंचकर दी बधाई