नवाबगंज, फर्रुखाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर बांगर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक सैयद आशिफ अली ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाध्यापक सैयद आशिफ अली ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन एवं निरोगी काया के संदेश के साथ हुआ।



More Stories
शिक्षामित्रों को जून माह का मिलेगा पूरा मानदेय
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी