अरुणाचल प्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
अरुणाचल प्रदेश की पर्वतारोही कबाक यानो ने अपने साहस और दृढ़ संकल्प से इतिहास रचते हुए दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (अर्जेंटीना) पर 1 फरवरी 2026 को सफलतापूर्वक चढ़ाई की। 22,831 फीट ऊंचा यह पर्वत पश्चिमी गोलार्ध की सबसे ऊंची चोटी होने के साथ-साथ अनुभवी पर्वतारोहियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनाइक (सेवानिवृत्त) ने कबाक यानो को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता व्यक्तिगत विजय के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दिखाती है कि अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।

More Stories
शिक्षामित्रों को जून माह का मिलेगा पूरा मानदेय
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी