अलीगढ़:- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक 3 फरवरी को अलीगढ़ मंडल की आयुक्त श्रीमती संगीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। यह बैठक कमिश्नरी सभागार में शाम 4 बजे होगी। बैठक में मंडल के सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, योजना से जुड़े जिला स्तरीय नोडल अधिकारी और डिस्ट्रिक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट के कार्मिक शामिल होंगे। इस दौरान योजना की प्रगति, उपलब्धियों, लाभार्थियों की स्थिति और क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

More Stories
कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अनुसरण और स्थलीय निरीक्षण हेतु शासन द्वारा नामित टास्क फोर्स अधिकारी द्वारा जनपद एटा में फील्ड भ्रमण एवं उर्वरक केंद्रों का निरीक्षण
ओवरटेक करते समय 60 यात्रियों से भरी बस पलटी बुद्ध पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा नहाने,25 यात्री घायल
मेधावी छात्रा को सपा ने टैबलेट देकर किया सम्मानित, घर पहुंचकर दी बधाई