यूपीपीएससी की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2026 साल के अंत में 6 दिसंबर को आयोजित होगी। आयोग ने वर्ष 2026 की कुल 57 परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इसमें 24 तिथियां आरक्षित रखी गई हैं ताकि नई या टाली गई परीक्षाओं के लिए इस्तेमाल की जा सकें। पीसीएस-2026 दिसंबर में कराए जाने का कारण पिछली परीक्षाओं में देरी है। 11 फरवरी 2024 को हुई आरओ/एआरओ परीक्षा का पेपर लीक होने पर इसे दोबारा आयोजित किया गया था, जिससे पीसीएस-2024 और 2025 की चयन प्रक्रिया प्रभावित हुई थी।

More Stories
शिक्षामित्रों को जून माह का मिलेगा पूरा मानदेय
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी