मायावती ने “घूसखोर पंडित” फिल्म पर रोक लगाने की मांग की, ब्राह्मण समुदाय के अपमान का लगाया आरोप
24webnews:- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ब्राह्मणों के अपमान पर चिंता व्यक्त करते हुए ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फिल्म में पंडितों को घूसखोर दिखाकर पूरे समाज में उनका अपमान किया जा रहा है। इससे पहले हजरतगंज कोतवाली में फिल्म के निर्देशक और उनकी टीम के खिलाफ जातिगत भावनाएं आहत करने और समाज में सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
शिक्षामित्रों को जून माह का मिलेगा पूरा मानदेय
बिजली उपभोक्ताओं को झटका: जून के बिल में 10% तक बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज
सरकार का बड़ा फैसला: समय सीमा में 1 साल का विस्तार, 5 साल से अधिक सेवा वालों के लिए TET जरूरी